नवीन चौहान
हरिद्वार। जेईई एडवांस का रिजल्ट आते ही कोटा क्लासेस के छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। संस्था से शानदार प्रदर्शन करते हुए वर्णिका भट्ट ने आल इंडिया रैंक 1831 लाकर संस्था को गौरवान्वित किया। वहीं छात्र वर्ग में अर्चित बडोला ने 7012 आल इंडिया रैक हासिल की है। कैटेगरी में संस्था से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले निशांत कुमार ने आल इंडिया रैंक 1552 लाकर संस्था का मान बढ़ाया।
सफल छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरूजनों डा. रवि वर्मा, राजीव रंजन वर्मा, डा. बीके सिंह, इंजी. अनूप कुमार, इंजी. आलोक वर्मा, विजय कुमार, योगेश कुमार, राजकुमार यादव, इंजी. मौहम्मद एजाज, के. आनंद तथा मैनेजर अमरेन्द्र वर्मा को दिया। संस्था के महानिदेशक डा. रवि वर्मा ने बताया कि इस वर्ष संस्था के 10 छात्र-छात्राओं ने आईआईटी (एडवांस्ड) में सफलता प्राप्त की है। सफल होने वाले अन्य छात्रों में प्रखर गुप्ता, रोहित कुमार, वर्षा भास्कर, अर्जुन कंडेल, आयुष सिंह किरोन, अमित कुमार, संजीव कुमार आदि शामिल हैं। संस्था के एकेडमिक निदेशक राजीव रंजन वर्मा ने बताया कि चयनित छात्रों को 6 अक्टूबर से शुरू होने वाली जोसा की काउंसलिंग में पूरी सहायता संस्था द्वारा प्रदान की जायेगी। साथ ही जेईई मेन में भी चयनित छात्रों को काउंसलिंग में पूरी सहायता प्रदान की जायेगी।