शिक्षक ने तमंचे के बल पर किशोरी के साथ किया दुष्कर्म




योगेश शर्मा.
एक शिक्षक पर किशोरी के साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता अपनी मां के साथ एसएसपी के यहां शिकायत लेकर पहुंची जिसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस के मुताबिक किशोरी मेरठ के थाना लिसाड़ीगेट क्षेत्र की रहने वाली है। उसने इसी क्षेत्र के रहने वाले 37 वर्षीय शिक्षक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी शिक्षक तमंचे के बल पर उसके साथ तीन साल तक दुष्कर्म करता रहा। उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। किसी को बताने पर उसकी वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

वहीं दूसरी ओर आरोपी शिक्षक का कहना है कि उसने एक साल पहले किशोरी के साथ निकाह किया था, जबकि पीड़िता का कहना है कि निकाह की बात फर्जी बताते हुए कहा कि उसने जबरन उसे अपने साथ रखा हुआ था।

एसएसपी के आदेश पर थाना लिसाड़ीगेट में केस दर्ज कराकर जांच शुरू कर दी गई है। आरोप है कि इसी शिक्षक पर पहले भी दो सगी बहनों ने दुष्कर्म के आरोप लगाए थे। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *