योगेश शर्मा.
नशेड़ी पति से परेशान एक महिला ने अपने हाथ की नस काटकर जान देने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, पति नशे में होने के कारण पुलिस उससे पूछताछ नहीं कर सकी।
पुलिस के मुताबिक ब्रहमपुरी थाना क्षेत्र की इंदिरानगर कालोनी में रहने वाली महिला पूनम का पति शराब के नशे में अक्सर उसके साथ मारपीट करता है। पति के उत्पीड़न से परेशान होकर महिला ने शनिवार को अपने हाथ की नस काट ली।
इस घटना की सूचना पुलिस को मिली तो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। महिला ने अपने पति के खिलाफ तहरीर दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
महिला का पति घटना के समय भी अत्यधिक नशे में था जिस कारण उससे पूछताछ नहीं हो सकी। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।