केंद्र सरकार की नीतियों को घर—घर तक पहुंचाकर दिलाएंगे लोगों को लाभ: तेलूराम




नवीन चौहान
भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और नीतियों को घर—घर तक पहुंचकर जरूरतमंदों को योजना का लाभ पहुंचाने का काम करेंगे। जिलाध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान और मोर्चा के जिलाध्यक्ष तेलूराम प्रधान ने उन्हें पार्टी की विचारधारा बताई। साथ की किसानों के बीच पहुंचकर कृषि बिल के फायदे बताने को कहा।
भाजपा कार्यालय हरिद्वार पर अनुसूचित मोर्चा के नवनियुक्त जिले एवं मंडलों के अध्यक्षों की स्वागत एवं परिचय बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें हरिद्वार जिले के जिलाध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान एवं जिला महामंत्री विकास तिवारी, अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष तेलू राम प्रधान, अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री चत्ररसेन एवं अनुसूचित मोर्चा के दोनों जिला महामंत्री संजय एवं जुगेंद्र कुमार एवं जिला कार्यालय प्रभारी लव शर्मा एवं सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहें। जिलाध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर बधाई एवं शुभकामनाएं और मार्गदर्शन प्रदान किया गया। जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष तेलूराम प्रधान ने जिले के सभी पदाधिकारियों एवं मंडलों के सभी अध्यक्षों को भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति एवं योजनाओं से अवगत कराया। भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया।

भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारियों को स्वागत करते हुए जिलाध्यक्ष


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *