उत्तराखंड की सबसे लंबी सुरंग बनाने का कार्य जोरों पर, अब चारधाम यात्रा होगी हाईटेक




सोनी चौहान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने युमनोत्री हाईवे पर बनने वाली ​सुरंग का निमार्ण कार्य को शुरू करवा दिया है।
यमुनोत्री हाइवे पर सिलक्यारा पोल गांव में ऑलवेदर रोड के तहत बन रही उत्तराखंड की सबसे लंबी सड़क सुरंग पर जोर-शोर से काम चल रहा है। इस सुरंग के बनने के बाद चारधाम यात्रा तो हाईटेक होगी। साथ में क्षेत्र में आए दिन लगने वाले जाम से भी निजात मिलेगी। साथ ही इसके निर्माण से गंगा और यमुना घाटी के बीच भी 26किमी का फासला कम हो जाएगा। लगभग 800 करोड़ की लागत वाली 3.5 किमी लंबी यह सुरंग 900 मीटर बनकर तैयार हो गई हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग एवं बुनियादी ढांचा विकास निगम (एनएचआइडीसीएल) सुरंग निर्माण के कार्य को मॉनीटर कर रहा है।
बताया जा रहा है कि सुरंग से गंगा-यमुना घाटी के साथ यमुनोत्री की दूरी भी कम हो जाएगी। वर्तमान में धरासू से यमुनोत्री के अंतिम सड़क पड़ाव जानकीचट्टी की दूरी 106 किमी है। इसमें कई डेंजर व भूस्खलन जोन तो हैं। साथ ही बर्फबारी के दौरान 7000 फीट की ऊंचाई वाले राड़ी टॉप से गुजरने वाली सड़क भी सुगम यातायात में बाधा बनती है। इस सुरंग के बनने से यात्रियों व स्थानीय लोगों को राड़ी टॉप नहीं जाना पड़ेगा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *