न्यूज 127.
मध्य हरिद्वार में शुक्रवार की देर रात करीब 10 बजे चंद्राचार्य चौक के पास युवकों के दो गुटों में किसी बात को लेकर आपसी विवाद हो गया। इसी विवाद के दौरान तमंचे से चली गोली से एक युवक घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी है। घायल को इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।
घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें हाथ में तमंचा लिए दो युवक आपस में झगड़ते देखे जा रहे हैं। मौके पर एक गाड़ी खड़ी जिसके बाद पास ही एक महिला भी खड़ी है। कार सवार एक युवक को बाहर निकालकर उसके साथ मारपीट की गई। इसी दौरान वहां गोली चल गई। खास बात यह है कि गोली हमलावर के असलहे से चली और खुद उसी के पैर में जा लगी जिससे वह घायल हो गया। स्थानीय कारोबारी ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे चैक कर घटना की हकीकत पता करने में जुटी है।
वहीं दूसरी और बताया जा रहा है कि कार सवार युवक का नाम अभिनव चौधरी है जो स्कूल का छात्र है। मौके पर चर्चा है कि घायल युवक का मालिक तमंचा लेकर मौके पर आया था और कार सवार अभिनव को जान से मारने की धमकी दे रहा था। वायरल वीडियो में एक युवक तमंंचा लिए युवक से उसका तमंचा छीनते हुए भी दिखायी दे रहा है। इसके कुछ ही देर में गोली चली। बताया जा रहा है गोली आरोपी युवक के नौकर को लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। अभी मामले को लेकर अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है।