आज इन प्रदेशों में हो सकती है ओलावृष्टि के साथ बारिश




गगन नामदेव
मानसून को विदा हुए करीब एक महीने का समय हो गया हैं, लेकिन मौसम के बदलते हुए चक्र के तहत शनिवार को मौसम वैज्ञानिकों ने बारिश होने की संभावना जताई है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर में बर्फबारी होने से तेज ठंड शुरू हो गई हैं। लेकिन मौसम विभाग ने इन प्रदेशों के अलावा अन्य कुछ प्रदेशों में बारिश के साथ ओलावृष्टि होने का अनुमान जताया है। जिसमें पुड्डुचेरी, नगालैंड, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, असम, मणिपुर, त्रिपुरा और मेघालय में अच्छी तेज बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार कर्नाटक, अंडमान-निकाबोर द्वीप समूह के भी कुछ क्षेत्रों में बारिश होने का अनुमान जताया है। यदि बारिश हुई तो एकदम से मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ जाएगी।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *