मासूम को श्रद्धांजलि: गम, गुस्से और आक्रोश के साथ कैंडल लेकर उतरीं हरिद्वार की जनता, पढ़े और देखें फोटो




जोगेंद्र मावी
11 साल की मासूम को श्रद्धांजलि देने के लिए शहर की सभी वर्ग की जनता की सड़क पर हाथों में कैंडल लेकर उतरें। सभी के चेहरे पर गम, गुस्से और आक्रोश साफ तौर पर दिख रहा था। सभी ने मासूम के हत्यारे को फांसी की सजा देने की पैरवी की। भाजपा, कांग्रेस, आप के साथ शहर के तमाम सामाजिक संगठनों ने मासूम की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
भाजपा नेताओं ने निकाला कैंडल मार्च
हरिद्वार की बिटियां की जघन्य हत्या के आरोपियों को फांसी देने व बिटियां की आत्मा की शांति हेतु भाजपा पार्षद दल के उपनेता राजेश शर्मा के संयोजन में भाजपा पार्षद दल व भाजपा मण्डल पदाधिकारियों ने चन्द्राचार्य चौक से ऋषिकुल तक कैण्डल मार्च निकालकर की आरोपियों को फांसी देने की मांग की। महिला मोर्चे की प्रदेश महामंत्री अन्नू कक्कड़ ने कहा कि बिटियां की निर्मम हत्या ने तीर्थनगरी को शर्मसार कर दिया है। बिटियां के हत्यारों को कठोरतम दण्ड मिलना चाहिए। भाजपा पार्षद दल के नेता सुनील अग्रवाल, दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि फरार आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी करते हुए उसकी सम्पत्ति को जब्त किया जाये। यदि स्थानीय पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया तो भाजपा पार्षद दल प्रदेश के डीजीपी से मिलकर कड़ी कार्रवाई की मांग करेगा। इस मौके पर राजेश शर्मा, सुभाष चन्द, भाजपा मण्डल अध्यक्ष वीरेन्द्र तिवारी, मयंक गुप्ता, राजकुमार अरोड़ा, डॉ विशाल गर्ग, पार्षद विनित जौली, अनिल वशिष्ठ, राधेकृष्ण शर्मा, रामेश्वर बड़ौदिया, योगेन्द्र सैनी, सपना शर्मा, ललित रावत, प्रशांत सैनी, नितिन माणा, पिंकी चौधरी, रेनू अरोड़ा, प्रीतकमल सारस्वत, आशा सारस्वत, विमला देवी, विवेक उनियाल, निशा नौडियाल, आनन्द सिंह नेगी, सुनील पाण्डे, हितेश कुमार, कमल बृजवासी, योगेन्द्र अग्रवाल, सुरेश शर्मा, सचिन अग्रवाल, विदित शर्मा, तरूण नैयर, दीपांशु विद्यार्थी, गौरव भारद्वाज, दीपक शर्मा, आईपी सिंह, महेन्द्र धामा, दिव्यम यादव, सन्नी गिरि, लोकेश गिरि, अनुज सैनी, रमित दत्ता, आदित्य गौड़, रणधीर गुर्जर, विकल राठी आदि शामिल हुए।
——————————————

उत्तराखंड युवा आर्मी एकता संगठन के कार्यकर्ताओं ने भीमगोड़ा बैरियर से हरकी पैड़ी तक कैंडल मार्च निकालते हुए

उत्तराखंड युवा आर्मी एकता संगठन ने निकाला कैंडल मार्च
उत्तराखंड युवा आर्मी एकता संगठन के कार्यकर्ताओं ने भीमगोड़ा बैरियर से हरकी पैड़ी तक कैंडल मार्च निकालकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदेश अध्यक्ष प्रेम शर्मा के नेतृत्व में भीमगोडा बैरियर से लेकर हरकी पैड़ी तक सेकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ जोर दार विरोध जताते हुए हरिद्वार की बेटी को इंसाफ दिलाने की मांग की गई। प्रेम शर्मा ने कहा कि अगर एक हफ्ते के अंदर आरोपी राजीव को पुलिस प्रशासन ने गिरफ्तार नहीं किया तो उत्तराखंड युवा आर्मी के कार्यकर्ता दिल्ली हाइवे जाम करने पर विवश हो जाएंगे। इस मौके पर अशोक कुमार कश्यप, सोहेल आलम, हरद्वारी लाल, मुकेश गुप्ता, संदीप, अमजद गौर, साहूकार सिंह, सुबोध गुप्ता, अमित ठाकुर, घनश्याम, राजेश अग्रवाल, कल्लू यादव, ब्रह्म तिवारी, विशाल, धर्मवीर सिंह, अर्जुन, ब्रिज गोपाल यादव, राहुल कुमार, ब्रह्मपाल कश्यप, राहुल अग्रवाल, रोशन, रामखेलावन, हरिओम यादव, बबलू यादव, शुभम, कल्लू कुशवाह आदि उपस्थित थे।
——————————

सेव गंगा फाउंडेशन संस्था के अध्यक्ष दीपक तालियान के नेतृत्व में संत श्रद्धांजलि देते हुए

संतों ने गंगा घाट पर दी श्रद्धांजलि
सेव गंगा फाउंडेशन संस्था के अध्यक्ष दीपक तालियान के नेतृत्व में महायोगी पायलट बाबा घाट पर संत समाज एवं संस्था के पदाधिकारियों ने मिलकर हरिद्वार शहर में 11 वर्षीय बिटिया को श्रद्धांजलि दी। गंगोत्री धाम से आए महंत विजय गिरी महाराज, लंका घाटी गंगोत्री धाम से आए और संत समाज की ओर से अपनी बात रखते हुए कहा कि जो यह दर्दनाक हादसा करने वाले अपराधियों पर सरकार कड़े कानून बनाए जाने चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह से कोई बिटिया इस तरह के शोषण का शिकार न बन सके। इस मौके पर प्रेमआनंद गिरिद्व, मनीष चौधरी, रजत भारद्वाज, अवंतिका गिरी, सुदर्शन गिरी, आलोक गिरी, अश्वनी भारद्वाज, चीनू पंडित, पप्पू, राकेश आदि मौजूद रहे।
——————————

महिला कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकालते हुए

महिला कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च
कांग्रेस की जिलाध्यक्ष विमला पांडेय के नेतृत्व में महिलाओं ने मोमबत्ती जलाकर मासूम बच्ची को न्याय दिलाने की मांग की गई। हैवानियत की सारी हदें पार कर देने वाले अपराधियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा देकर बिटिया को श्रद्धांजलि दें। महिला कांग्रेस ने दो मिनट का मौन श्रद्धांजलि अर्पित किए। इस मौके पर सुषमा सहगल, रेखा, सुनीता, मालती, अलका, मनोपती, सुमेरा देवी, राधा, सामा, जानकी, रुबी आदि महिलाएं उपस्थित रही।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *