नवीन चौहान.
उधमसिंह नगर पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया है। महिला की हत्या पारिवारिक रंजिश व जमीन जायदाद को लेकर की गई थी लेकिन दूसरे व्यक्ति की हत्या केवल इसलिए की गई क्योंकि वह मृतका की हत्या और योजना में शामिल नहीं हुआ था।
अभियुक्तों ने मृतकों की पहचान छुपाने के लिए शवों के टुकड़े-टुकड़े कर नदी में बहा दिये थे। पुलिस उन तक न पहुंचे इसके लिए अभियुक्तों द्वारा सबूत मिटाने की हर संभव कोशिश की गई।
केलाखेड़ा पुलिस के अथक प्रयास के बाद हत्या का सनसनीखेज खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, पुलिस ने इनके पास से हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद करने का भी दावा किया है। घटना का अनावरण करने वाली टीम को एसएसपी डॉ मंजुनाथ टीसी ने पुरूस्कृत करने की घोषणा की है।
- हरिद्वार पुलिस का विस्तृत ट्रैफिक प्लान, घर से निकलने से पहले जरूर देखें रूट डायवर्जन
- डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, जगजीतपुर में सीबीएसई का ‘कौशल बोध’ कार्यक्रम
- डीएवी पब्लिक स्कूल देहरादून में दो दिवसीय अभिव्यक्ति 2.0 का भव्य समापन
- लगातार बारिश के चलते जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिये अलर्ट रहने के निर्देश
- स्वच्छ, आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था के निर्माण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री




