ऊधमसिंहनगर पुलिस ने तीन इनामी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार




विजय सक्सेना.
विवाहिता की हत्या के आरोप में फरार चल रहे तीन अभियुक्तों को उधमसिंह नगर पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। तीनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर 55 हजार का इनाम भी घोषित था।

पुलिस के मुताबिक थाना किच्छा में सूरज शर्मा ने तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि उसकी बेटी का विवाह 1 साल पहले राजकुमार निवासी विकास कालोनी किच्छा के साथ हुआ था। दहेज की मांग को लेकर उसकी बेटी के ससुराल वालों ने 15 अगस्त 2022 को तकिये से मुंह दबाकर हत्या कर दी। आरोप था कि हत्या को आत्यहत्या दर्शाने के लिए शव को रस्सी से लटका दिया गया। तहरीर पर थाना किच्छा पर पंजीकृत मु0 FIR NO 336/22 धारा 304बी / 302/34 भादवि0 दर्ज करते हुए विवेचना क्षेत्राधिकारी सितारगंज द्वारा सम्पादित की गयी।

इस मुकदमे से सम्बन्धित 03 अभियुक्तगण को पूर्व में ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। शेष 03 अभियुक्त हेमन्त राजा, अमित शर्मा, रोहित शर्मा पिछले पांच महीने से फरार चल रहे थे। जिन पर 55,000/- रूपये का इनाम घोषित किया गया था। ये अभियुक्तगण अलग-अलग राज्यों में छिपकर गिरफ्तारी से बच रहे थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधमसिंह नगर द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सितारगंज के निकट पर्यवेक्षण में वांछितों/ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए थाना स्तर पर प्रभारी निरीक्षक किच्छा द्वारा व0उ0नि0 सुनील सुतैडी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने तीनों वांछितों को 19 दिसंबर को दिल्ली से गिरफ्तार किया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *