स्मैक की करता था होम डिलीवरी, पुलिस ने किया गिरफ्तार




विजय सक्सेना.
थाना दिनेशपुर पुलिस ने अवैध रूप से स्मैक की तस्करी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी बुलेट बाइक से गली गली घूमकर अवैध नशे की सप्लाई कर रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त पहले भी दो बार जेल चुका है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंहनगर के निर्देशानुसार जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु प्रचिलत अभियान के कम में दिनांक 22.12.2022 को पुलिस अधीक्षक नगर रूद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी पंतनगर जनपद उधमसिंहनगर के निर्देशन में थाना दिनेशपुर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त जयपाल सिंह पुत्र भगवान दास नि० वार्ड न0-01 निकट शिव मन्दिर के पास गदरपुर जिला उधमसिंहनगर उम्र 28 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त मोटर साईकिल रॉयल इनफील्ड नम्बर यू0के0-06बीई 1384 रंग काला से स्मैक की सप्लाई कर रहा था। उसके पास से अवैध स्मैक 4.90 ग्राम और 1 इलेक्ट्रानिक तराजू बरामद की गई। अभियुक्त के विरूद्व थाना हाजा पर मु0अ0स0 205/2022 धारा 8/21/60 एन०डी०पी०एस० एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्त जो थाना गदरपुर क्षेत्र का रहने वाला है लम्बे समय से नशीले पदार्थों की बिकी सम्बन्धी अपराध में संलिप्त रहा है जो पूर्व में भी 02 बार जेल जा चुका है।

उक्त अभियुक्त अपने वाहन में इधर उधर घूमते हुए युवाओं एवं अन्य को नशीले पदार्थों की बिकी कर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करता था जिससे युवाओं में नशीले पदार्थों की प्रवृत्ति में वृद्धि हो रही थी, उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी पर आमजनता द्वारा थाना पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी है। अभियुक्त को मान० न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *