उत्तरकाशी पुलिस ने तीर्थयात्रियों को वितरित किया फलाहार




Listen to this article

न्यूज 127.
चारधाम यात्रा 2025 के दौरान पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम पर श्रद्धालुओं की सेवा व सुरक्षा हेतु आतुर है। यात्राकाल में पुलिस के जवानों द्वारा मित्रता, सेवा, सुरक्षा के स्लोगन के अनुरुप कार्य करते हुये तीर्थ यात्रियों की हर सम्भव सहायता की जा रही है। पुलिस जवान लगातार दिव्यांग अथवा जरुरतमंद श्रद्धालुओं की मदद के लिए सारथी बनकर सामने आ रहे हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक स्वप्न किशोर सिंह के नेतृत्व में बुधवार को उत्तरकाशी पुलिस द्वारा गंगोत्री धाम पर श्रद्धालुओं को फल वितरित कर चारधाम यात्रा पर उनका स्वागत किया गया। सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षा का भरोसा देते हुये यात्रा सम्बन्धी किसी भी प्रकार की समस्या होने पर डायल 112 अथवा नजदीकी पुलिस केन्द्र से सहायता प्राप्त करने की हिदायत दी गयी।