महिला एवं बाल कल्याण संगठन महिलाओं को बना रहा सशक्त





दीपक चौहान
महिला एवं बाल कल्याण संगठन की ओर से शिवालिक नगर की टिहरी विस्थापित कॉलोनी स्थित ब्राइट फ्यूचर स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में कई महिलाओं को सम्मानित किया गया। संगठन देश और प्रदेश की महिलाओं के हितों के लिए कार्य कर रहा है। जिसमें महिलाएं भी लगातार जुड़ती जा रही है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संगठन मंत्री संदीप तायल एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रतिभा चौहान ने दीप प्रज्जवलित कर किया। अपने संबोधन में राष्ट्रीय संगठन मंत्री संदीप तायल ने कहा कि संगठन लगभग एक दर्जन राज्यों में कार्य कर रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा एवं बाल कल्याण के विषय पर विचार विमर्श करते हुए महिलाओं के हाथों को मजबूत करना है। महिलाओं के लिए सिलाई सेंटर, कढ़ाई, बुनाई, अचार इत्यादि कार्य को कराने के लिए संगठन सहयोग करता है। कहा कि पिछले डेढ़ वर्षो में कहीं राज्यों में इस प्रकार के रोजगार संगठन की ओर से महिलाओं को दिलाई जा चुके हैं। संगठन का भविष्य में भी यही कार्य रहेगा। प्रत्येक सरकारी योजनाओं का लाभ संगठन के माध्यम से महिलाओं को घर-घर मिल सके। इसके लिए संगठन लगातार कार्य करता रहेगा। महिला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरजू सैनी ने कहा कि पहली बार भारत में ऐसा संगठन आया जो महिलाओं के हितों के लिए कार्य कर रहा है। महिला राष्ट्रीय महामंत्री गीता मलिक ने कहा कि महिला अपने आप में पूरी दुनिया को समेट कर रखती है और सभी कार्यों को बखूबी निभाती है। इस संगठन के हित में सभी महिलाएं मिलकर कार्य करेंगी। महिला प्रदेश प्रभारी नीलम पाल एवं नवनियुक्त महिला प्रदेश अध्यक्ष नीति शर्मा ने कहा कि संगठन में महिलाएं लगातार कार्य कर रही हैं। जिसकी वजह से संगठन एक मजबूत दिशा में आगे बढ़ रहा है। सरकार हो या आम आदमी संगठन हर महिला वर्ग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलेगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय सिंह, महिला राष्ट्रीय महामंत्री गीता मलिक, प्रदेश अध्यक्ष सुनील कौशिक, प्रतिभा शर्मा, पवन सैनी, अंजू, सोनिया, प्रदेश सचिव लक्ष्मी, मंजू, योगेश कुमार, संगीता मधु के साथ-साथ कोटद्वार, हरिद्वार, ऋषिकेश और पौड़ी के सदस्य उपस्थित रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *