महिला उप निरीक्षक प्रियंका भारद्वाज को बड़ी जिम्मेदारी, जानिए पूरी खबर




नवीन चौहान, हरिद्वार।  सेक्स रैकेट के धंधे को नेस्तानाबूत करने के लिये एंटी हयूमन टैफिकिंग सेल की कमान तेज तर्रार महिला उप निरीक्षक प्रियंका भारद्वाज को दी गई है। युवा महिला उन निरीक्षक प्रियंका भारद्वाज ने खड़खड़ी चौकी प्रभारी रहने के दौरान गौ तस्करों को दबोचने के साथ कई असामाजिक तत्वों को सलाखों के पीछे भेजा था। इसके अलावा चरस बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड किया था। बहुत ही कम समय के भीतर प्रियंका भारद्वाज ने खड़खड़ी क्षेत्र को अपराध मुक्त करने का प्रयास किया। तथा क्षेत्र में भयमुक्त वातावरण बनाने की कोशिश की। यहीं कारण रहा कि एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने एक बार फिर उप निरीक्षक प्रियंका भारद्वाज को एंटी हयूमन टैफिकिंग सेल की प्रभारी बनाकर बड़ी जिम्मेदारी दी है। हरिद्वार में सेक्स रैकेट को पकड़ना और आरोपियों को गिरफ्तार करने की चुनौती प्रियंका के सामने है। अब देखना होगा कि महिला उप निरीक्षक इस पद पर रहने के दौरान एसएसपी के भरोसे पर कितना खरा उतर पाती है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *