भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में संजय चोपड़ा विशेष आमंत्रित सदस्य




हरिद्वार। पूर्व कृषि उत्पादन मण्डी समिति अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता संजय चोपड़ा को भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाये जाने से उत्साहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने सूर्या काॅम्पलेक्स में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें फूल माला पहनाकर वरिष्ठ भाजपा नेता संजय चोपड़ा का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर मण्डल महामंत्री रवि जैसल ने कहा कि संजय चोपड़ा ने हमेशा व्यापारी वर्ग के लिये सक्रिय रूप से संघर्ष किया है और हाईकमान द्वारा संजय चोपडा को जो प्रदेश कार्यसमिति में बतौर विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया गया है उससे भारतीय जनता पार्टी को और मजबूती प्रदान होगी। उन्होंने यह भी कहा कि 2017 के चुनाव में भाजपा का ही परचम लहरायेगा और उत्तराखण्ड में भाजपा सरकार बनना लगभग तय हैं।
मण्डल उपाध्यक्ष मृदुल कौशिक ने कहा कि भाजपा हाईकमान ने संजय चोपड़ा पर जो अपना विश्वास व्यक्त किया है वह सराहनीय हैं। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट सहित सभी शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा जो सम्मान का कार्यक्रम किया जा रहा है उससे युवाओं में नया रक्त संचार हो रहा है और जोश खरोश के साथ भाजपा के कार्यकर्ता प्रदेश की निकम्मी सरकार के खिलाफ अपना आंदोलन चलाये हुए हैं।
भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष प्रियव्रत गुप्ता ने कि जबसे केन्द्र में भाजपा की सरकार बनी है तबसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुनिया में भारत को नई पहचान दिलाई हैं। उन्होंने कहा कि संजय चोपड़ा एक गरीब वर्ग की लड़ाई कई वर्षो से लड़ते आ रहे हैं और जमीनी कार्यकर्ता के साथ-साथ वह सूझ बूझ का ज्ञान रखते हुए भाजपा की मजबूती के लिए निरंतर संघर्ष कर रहे हैं ऐसे में भाजपा हाईकमान द्वारा जो संजय चोपड़ा को जिम्मेदारी दी गई है उससे वह उत्साहित है।
नव नियुक्त भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य संजय चोपड़ा ने कहा कि 2017 में विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को उत्तराखण्ड की जनता आशीर्वाद प्रदान करेगी। उन्होंने कहा भाजपा हाईकमान द्वारा जो भी निर्देशन किया जायेगा उसका वह लगन व निष्ठा के साथ पालन करेगें। उन्होनंे कहा कि जिस प्रकार कांग्रेस पार्टी द्वारा विधानसभा क्षेत्रों में 15-15 विधायकों के आवेदन लिये जा रहे हैं उससे प्रतीत होता है कि कांग्रेस अपनी महिमा मण्डल में व्यस्त है और राज्य की सरकार को जनता से कोई सरोकार नहीं है। मुख्यमंत्री हरीश रावत चले हरिद्वार की ओर, और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चले टिहरी की ओर, और कोई मुद्दा कोई मुद्दा कांगं्रेस पार्टी के पास नहीं है।
स्वागत करने वालों में सुनील गुलाटी, मुनीष गर्ग, पंकज सैनी, कन्हैया, मोनू राणा, दीपक टंडन, भूपेन्द्र राजपूत, रोहित शर्मा, विवेक भूषण विक्की, विजय गवाड़ी, पं0 चन्द्रप्रकाश शर्मा, त्रिभुवन शर्मा, आशीष चमोली, आदित्य बंसल, गुलशन शर्मा, छोटेलाल शर्मा, प्रभात चैधरी, मनीराम जगमोला, जय सिंह बिष्ट, ओमप्रकाश भाटिया आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *