नवीन चौहान.
बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली निज धाम के लिए रवाना हुई। ऊखीमठ रुद्रप्रयाग से यह डोली पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ विधिवत पूजा अर्चना के बाद रवाना हुई। इस दौरान भक्त और श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के जयकारे लगाए। 10 मई को बाबा केदारनाथ के कपाट खोले जाएंगे।

श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से आज भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी विग्रह मूर्ति की देव डोली ने प्रथम पड़ाव गुप्तकाशी के लिए प्रस्थान किया। इस अवसर पर पंचकेदार गद्दस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ को दानीदाताओं के सहयोग से श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने भब्य रूप से फूलों से सजाया है।

बाबा केदानाथ धाम के कपाट 10 मई को प्रात: 7 बजे श्रद्धालुओं को दर्शन करने के लिए खुल रहे है। बीते रविवार देरशाम श्री ओंकारेश्वर मंदिर मे श्री भैरव नाथ जी की पूजा अर्चना संपन्न हुई।
- शहीदों का बलिदान राष्ट्र के लिए सदैव प्रेरणास्रोत: धामी
- गणेश चतुर्थी पर सुरक्षा व्यवस्था के किये गए कड़े प्रबंध, भारी संख्या में तैनात रहेगा पुलिस फोर्स
- स्वर्ण अक्षर-2026 के दूसरे दिन साहित्य, संस्कृति और विरासत का भव्य संगम
- डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, हरिद्वार के बालक बने जिला बास्केटबॉल चैंपियन
- हृदय रोगियों के भगवान डॉ. अनुराग रावत अब न्यू देवभूमि हॉस्पिटल में देंगे सेवाएं








