जहरीली शराब से 11 की मौत, कई भर्ती, थानाध्यक्ष किया निलंबित, प्रकरण में बैठाई जांच





नवीन चौहान
देश में जहरीली शराब कांड लगातार सामने आ रहे हैं। पिछले तीन साल पूर्व हरिद्वार में जहरीली शराब कांड हुआ तो अब मध्य प्रदेश में कांड सामने आया है। जिसमें 11 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग भर्ती है। तीन दिन पूर्व उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में भी 5 लोगों की मौत हो चुकी है।
जहरीली शराब कांड ने मध्य प्रदेश के मुरैना में 11 लोगों की मौत हो गई है। सुमावली थाना क्षेत्र के पहावली और बागचीनी इलाके के मानपुर गांव में घटना हुई। बताया जा रहा है कि कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनकी हालत गंभीर है। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मुरैना की घटना पर दुख जताया है। पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र के थानाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मौके पर वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए हैं और अलग से एक जांच दल भी जा रहा है। गृह मंत्री का कहना है कोई भी दोषी होगा कितना भी बड़ा हो बख्शा नहीं जाएगा। हादसे के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गाढ़ दूंगा, टांग दूंगा, लटका दूंगा, सब दिखावटी व गुमराह करने वाली बातें हैं। भाजपा सरकार में माफ़ियाओ के हौसले बुलंद, सारी कार्यवाही दिखावटी, बड़े माफिया अभी भी निर्भीक होकर अपने कार्यों को अंजाम दे रहे है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *