बर्ड फ्लू को लेकर उत्तराखंड में हाई अलर्ट घोषित, जल्द ही किसानों और विशेषज्ञों के साथ होंगी बैठकें




नवीन चौहान
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्या ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में बर्ड फ्लू की स्थिति पूर्णतयः नियंत्रण में है। बर्ड फ्लू से डरने, घबराने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि सर्तक और जागरूक बनने की जरूरत है। महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में पोल्ट्री सेक्टर में बर्ड फ्लू नहीं पाया गया है। पोल्ट्री सेक्टर अभी अपने आप में पूर्णतय सुरक्षित है।
मंगलवार को प्रदेश की महिला कल्याण एवं बाल विकास, पशुपालन, भेड़ एवं बकरी पालन, चारा एवं चारागाह विकास एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्या ने विधान सभा स्थित सभाकक्ष में बर्ड फ्लू विषय पर विस्तार से समीक्षा की। उन्होेंने बताया कि बर्ड फ्लू संक्रमण के नियंत्रण के लिए राज्य स्तरीय और जनपद स्तरीय समिति का गठन किया गया। राज्य स्तरीय समिति के अध्यक्ष अपर मुख्य सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त उत्तराखंड शासन और जनपद स्तरीय समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी होंगे।
उन्होंने बताया कि पशुपालन विभाग पक्षीयों की सैंपलिंग लगातार कर रहा है। पोल्ट्री सेक्टर को पूरी तरह से निगरानी में रखा गया है तथा हाई अलर्ट जारी किया गया है। किसी भी प्रकार की मुर्गियों, इत्यादि में किसी भी प्रकार की बिमारी/संक्रमण होने पर नोटिस देकर उसे तुरंत लैब में भेजने के साथ साथ अन्य मुर्गियों से दूरी बनने के कडे निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।
उत्तराखंड राज्य में जितने भी पोल्ट्री फर्म है वहां पर किसी भी प्रकार का कोई संक्रमण नहीं है। लेकिन गढवाल मंडल और कुमाऊं मंडल में यदि कोई नेचुरल डेथ हुई है तो उसकी सैम्पलिंग करते हुए बरेली भेजा गया है। जिसके रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है। बर्ड फ्लू अभी जंगली पक्षीयों में ही पाया गया है।
इस संदर्भ में निर्देश दिया गया कि आगामी 14 जनवरी 2021 को पोल्ट्री सेक्टर के किसानों और वैज्ञानिक, विषय विशेषज्ञ के साथ गोष्ठी का आयोजन कर लिया जाए। जन जागरूकता के लिए एडवाईजरी, पंपलेट और सोशल मीडिया का उपयोग किया जाए। डयूटी पर लगे कार्मिकों को पीपी किट उपलब्ध कराया जाए। पीपी किट हेतु शासन से आकस्मिक निधि में दस लाख की अतिरिक्त मांग कर ली जाए।
बैठक में महिला कल्याण एवं बाल विकास, अपर निदेशक केके जोशी, सीवीओ एमएस नयाल, प्रेम कुमार उप सचिव पशुपालन बीएस पुंडीर आदि शामिल हुए।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *