न्यूज 127.
पेरिस ओलंपिक में भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने 89.45 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत पदक अपने नाम किया। ओलंपिक में दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा बन गए हैं।
नीरज ने टोक्यो ओलंपिक में 87.58 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ स्वर्ण पदक जीता था। लेकिन पेरिस में उन्हें रजत से ही संतोष करना पड़ा। पाकिस्तान के नदीम ने अपने दूसरे प्रयास में 92.97 मीटर का रिकॉर्ड थ्रो कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
पाकिस्तान का 1992 बार्सीलोना ओलंपिक के बाद यह पहला ओलंपिक पदक है। ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स 88.54 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे। नीरज के रजत पदक आने पर देशवासियोंं ने उन्हें बधाई दी।