भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को हराकर जीता कांस्य पदक




Listen to this article

न्यूज 127.
पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने भारत को चौथा पदक दिला दिया है। हरमनप्रीत सिंह की अगुआई वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने स्पेन को 2-1 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। इस पदक को जीतकर भारतीय टीम ने लगातार दो ओलंपिक में पदक अपने नाम किया है। इससे पहले टोक्यो ओलंपिक में भी भारतीय टीम ने कांस्य पदक जीता था।

कांटे के मुकाबले में भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल कर भारतीय टीम को स्पेन के खिलाफ बढ़त दिलाई जो अंत में निर्णायक साबित हुई। भारत ने टोक्यो ओलंपिक में भी कांस्य पदक जीता था।

भारत के अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश का यह आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला था और टीम ने इस दिग्गज खिलाड़ी को शानदार विदाई दी है। भारत की दीवार कहे जाने वाले श्रीजेश टोक्यो और पेरिस ओलंपिक में पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा हैं।