दिनदहाड़े चली गोली, 50 हजार का पकड़ा गया इनामी




Listen to this article

आकाश कुमार, मेरठ। बुधवार को बदमाशों और एसटीएफ के बीच हुई मुठभेड़ में दोनों ओर से गोली चली। पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया जबकि इस दौरान एक सिपाही के हाथ में बदमाशों की गोली लगने से वह घायल हो गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए बदमाश नाम सलमान उर्फ राजा है। राजा पर लूट और डकैती के एक दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज है। सीओ एसटीएफ ब्रजेश कुमार के मुताबिक सलमान उर्फ राजा पर 50 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस सलमान के फरार साथी की तलाश में जुटी है। बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ दिनदहाड़े हुई। सीओ ब्रजेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी की वांछित बदमाश अपने साथी के साथ किसी वारदात को अंजाम देने के लिए बाइक से आ रहा है। सूचना मिलने पर उसको पकड़ने के लिए घेराबंदी की गई। खत्ता रोड पर बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। पुलिस के मुताबिक सलमान गैस एजेंसी पर हुई लूट, पेट्रोल पम्प पर हुई डकैती आदि की घटनाओं में वांछित चल रहा था। उसके फरार साथी की तलाश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।