News 127, हरिद्वार।
उत्तराखंड के शहरी विकास, जलागम प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन मंत्री रामसिंह कैड़ा गुरूवार को अल्मोड़ा पहुंचे। अल्मोड़ा के सर्किट हाउस पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री का जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने जनपद के विकास और योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर जनप्रतिनिधियों से चर्चा की। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने उन्हें जनपद से संबंधित विभिन्न जानकारियां प्रदान की। साथ ही जनपद तथा नगर निगम के विभिन्न प्रस्तावों की भी जानकारी दी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जनपद का समुचित विकास सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने नगर निगम को मजबूत करने तथा निगम के विभिन्न प्रस्तावों पर सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया।
इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, मेयर अल्मोड़ा अजय वर्मा, विधायक रानीखेत प्रमोद नैनवाल, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल, नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा, उप निदेशक जलागम भरत सिंह रावत, उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार सहित अन्य संबंधित, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
डीएम अंशुल सिंह ने शहरी विकास मंत्री को दी चल रही योजनाओं की जानकारी




