District Legal Services Authority Tehri Garhwal द्वारा नई टिहरी में बहुउद्देश्यीय विधिक सेवा एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका परिषद नई टिहरी (बौराड़ी) स्थित ऑडिटोरियम में किया गया।
कार्यक्रम में उत्तराखंड उच्च न्यायालय नैनीताल वरिष्ठतम न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। टिहरी गढ़वाल के प्रशासनिक जज / उत्तराखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश आलोक मेहरा उत्तराखंड राज्य विविध सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव प्रदीप कुमार मणी, जिला विधिक प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला जज नीतन शर्मा ,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव दयाराम एवं अन्य न्यायाधीशगण तथा अधिवक्ता गण जिला प्रशासन सीडीओ वरणा अग्रवाल तथा समस्त जिला प्रशासन, पुलिस, समाज कल्याण एवं विभिन्न विभागों ने स्टाल लगाकर आमजन की समस्याओं का समाधान किया गया। आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवाइयों का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम के सांस्कृतिक सत्र में इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, गढ़वाली डोली, गढ़वाली लोकनृत्य, नशा मुक्ति विषय पर नुक्कड़ नाटक तथा NALSA थीम आधारित प्रस्तुतियां दी गई, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।
इस अवसर पर हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। चंद्रबदनी, घंटाकरण, भुवनेश्वरी, नवदुर्गा एवं सिमरन स्वयं सहायता समूहों को 3 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। कृषि एवं पशुपालन विभाग द्वारा कृषि उपकरण सहायता राशि तथा श्रम, बाल विकास, महिला सशक्तिकरण एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा पात्र लाभार्थियों को सहायता राशि वितरित की गई।
कार्यक्रम के अंत में न्यायमूर्तियों द्वारा विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर मंजू तिवारी, हरिप्रिया माहरा, जनपद के समस्त न्यायधीशगण, विभागाध्यक्ष, कर्मचारीगण, जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारी, पीलवी अधिकार मित्र और बड़ी संख्या में आमजन पत्रकारगण उपस्थित रहे।




