न्यूज 127, मेरठ।
तिरंगा चौक दौराला स्थित पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह स्मारक से मूर्ति पर माल्यार्पण कर तिरंगा यात्रा की शुरुआत की गई। यात्रा को झंडी दिखाकर मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ मीनाक्षी भराला ने रवाना किया।
विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम के साथ दौराला मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान भराला के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा दौराला से मोहम्मदपुर, मोहम्मदपुर से पनवाड़ी, पनवाड़ी से भराला, भराला से टोल प्लाजा पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान जिला महामंत्री अंकुर मुखिया, जिला मंत्री नितिन शर्मा, नगर पंचायत चेयरमैन देवेंद्र पाल सिंह, पूर्व भूमि विकास बैंक चेयरमैन हरेंद्र चौधरी, ओमप्रकाश पाल, डॉ धनेश, मनोज शर्मा, मुदित विहान, अंकुर चौहान, ऋषिपाल भंडारी, अहमद अली, दीपक चौहान, राहुल, विक्रांत विहान, प्रशांत अहलावत, ओमेंद्र चौधरी खुर्द, संजय नामदेव, प्रद्युम्न जैन, सोनू प्रजापत, विनोद प्रजापत, मिंटू कश्यप आदि मौजूद रहे।
दौराला में चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ शुरू हुई तिरंगा यात्रा


