बहादराबाद में गूंजी राष्ट्रभक्ति, आदेश चौहान के नेतृत्व में निकली भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा








Listen to this article

‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से गूंजा क्षेत्र, बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने लिया हिस्सा

पथ प्रवाह, बहादराबाद
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के बहादराबाद मंडल में बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ पृथ्वीराज चौहान चौक से हुआ। भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, मंडल पदाधिकारियों, वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा पृथ्वीराज चौहान चौक से शुरू होकर बहादराबाद की विभिन्न कॉलोनियों और गांवों की गलियों से गुजरी। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों में तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना देखने को मिली।

इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि तिरंगा केवल देश का राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता, गौरव, स्वाभिमान और वीर जवानों के बलिदान का प्रतीक है। तिरंगे के सम्मान में आयोजित ऐसी यात्राएं नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करती हैं। प्रत्येक भारतीय के हृदय में तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना सदैव जीवंत रहनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर और सशक्त राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर अपनी नई पहचान बना रहा है। राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ विकास और जनकल्याण के कार्य निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। तिरंगा यात्रा इसी राष्ट्रीय चेतना, एकता और गौरव का प्रतीक है।

‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान

दायित्वधारी राज्यमंत्री नितिन गौतम ने कहा कि तिरंगा प्रत्येक भारतीय के गौरव और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को और मजबूत करते हुए राष्ट्रहित, जनसेवा और समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प लिया है।

उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा ने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार किया है। तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना प्रत्येक भारतीय को जोड़ती है। देश की एकता और अखंडता को और मजबूत करने के लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर आगे बढ़ना होगा।

यात्रा में जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, मंडल अध्यक्ष विपिन शर्मा, विशाल गर्ग, चित्रा शर्मा, चेतन चौहान, नीरज चौहान, नीति शर्मा, मनोज परालिया, प्रमोद पाल, आदित्य चौहान, सुमन स्वामी, मनोज पाल, राजीव चौहान, विनय चौहान, शोभित चौहान, चमन चौहान, विशाल चौहान सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जिला एवं मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।