गृहमंत्री अमित शाह से मिले त्रिवेंद्र, उत्तराखंड के आपदा प्रभावित क्षेत्रों पर हुई चर्चा






Listen to this article

न्यूज 127, नई दिल्ली।
हरिद्वार सांसद एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान उत्तराखंड में आपदा से प्रभावित क्षेत्रों, जोशीमठ आपदा, तमक नाले पर वैली ब्रिज के निर्माण, राहत एवं पुनर्वास कार्यों समेत कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित राहत पहुंचाने, प्रभावी पुनर्वास तथा दीर्घकालिक और स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कदमों को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री के साथ विचार-विमर्श किया। उन्होंने आपदा प्रभावित क्षेत्रों की मौजूदा परिस्थितियों और वहां की जरूरतों से भी अवगत कराया।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की विषम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए आपदा के समय केंद्र सरकार का सहयोग राज्य के लिए बड़ी ताकत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार हर आपदा की चुनौती में उत्तराखंड के साथ मजबूती से खड़ी रही है। मुलाकात के दौरान गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी और नैनीताल सांसद अजय भट्ट भी उपस्थित रहे।