कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए हरिद्वार पुलिस में तबादले




Listen to this article

अनुज सिंह को कनखल, नितिन चौहान को बहादराबाद में एसएसआई की जिम्मेदारी; नवल किशोर बने जगजीतपुर चौकी प्रभारी

न्यूज 127, हरिद्वार।
जिले में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने तथा पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। तबादलों के तहत अनुज सिंह को कनखल थाना और नितिन चौहान को बहादराबाद थाना में वरिष्ठ उपनिरीक्षक (एसएसआई) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं उपनिरीक्षक नवल किशोर को जगजीतपुर-चौली चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने अधिकारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण और क्षेत्र में प्रभावी पुलिस गश्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तबादलों का उद्देश्य क्षेत्र में पुलिसिंग को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है।