अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर मुख्य सचिव ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना




Listen to this article

न्यूज 127, देहरादून।
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने छठ पूजा के पावन अवसर पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, आरोग्यता और खुशहाली की कामना की। उन्होंने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्य सचिव ने कहा कि छठ पूजा आस्था, श्रद्धा, त्याग और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अनुपम पर्व है। यह पर्व हमें प्रकृति के सम्मान के साथ ही स्वच्छता, अनुशासन, आत्मसंयम और सामाजिक समरसता का संदेश देता है।

उन्होंने कामना की कि सूर्यदेव और छठी मैया की कृपा से सभी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनी रहे। साथ ही उत्तराखंड निरंतर विकास और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे।