नवीन चौहान, हरिद्वार। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के करीबी कांग्रेसी नेता राजीव चौधरी पर मुकद्मा दर्ज किया गया है। मुकद्में की तहरीर सीपीयू के दरोगा जसपाल ने दी है। आरोप है कि कांग्रेसी नेता ने पुलिस के साथ अभद्रता की और दुर्व्यवहार किया।
ज्वालापुर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक संजीव थपलियाल ने बताया कि मंगलवार को सीपीयू के दरोगा जसपाल सिंह वाहनों की चैकिंग कर रहे थे। इसी दौरान कांग्रेसी नेता राजीव चौधरी अपनी गाड़ी लेकर वहां से गुजरे। आरोप है कि राजीव चौधरी व उसके बीस अन्य साथियों ने पुलिस ने धक्का-मुक्की करते हुए अभद्रता की। इस संबंध में पुलिस ने आईपीसी की धारा 147,149,150,332,353 के तहत राजीव चौधरी व अन्य के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर लिया है। पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर अन्यों की शिनाख्त करने में जुटी है।
कांग्रेसी नेता के खिलाफ मुकद्मा दर्ज, जानिए पूरी खबर



