नवीन चौहान
एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने जनपद की कानून व्यवस्था को बेहतर बनाये रखने के लिए जनपद में रिक्त चल रही कोतवाली में प्रभारी की तैनाती कर दी है। एसएसपी ने निरीक्षक मनोज मैनवाल को ज्वालापुर कोतवाली का प्रभारी बनाया हैं। जबकि लक्सर कोतवाली के प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह नेगी को दी है। इससे पूर्व निरीक्षक मनोज मैनवाल मानव वध शाखा में थे। जबकि निरीक्षक विरेंद्र नेगी गोवंश संरक्षण शाखा में तैनात थे।
लोकसभा चुनाव के मददेनजर जनपद हरिद्वार में चार सालों से ज्यादा लंबे समय तैनात रहे निरीक्षकों के तबादले किए गए थे। जिसके बाद ज्वालापुर कोतवाली और लक्सर कोतवाली रिक्त हो गई थी। इसके अलावा मंगलौर और गंगनहर कोतवाली भी रिक्त है। संभावना है कि इन रिक्त चल रही कोतवाली में निरीक्षकों की जल्द तैनाती की जायेगी।
हरिद्वार पुलिस में एक बार फिर तबादले, मनोज मैनवाल कोतवाल



