पीएम मोदी ने एक नहीं दो सर्जिकल स्टाइक की, केंद्रीय मंत्री बोले




Listen to this article

नवीन चौहान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नहीं दो सर्जिकल स्टाइक की है। एक सर्जिकल स्टाइक तो दुश्मनों के लिए की। जबकि दूसरी सर्जिकल स्टाइक टैक्स को लेकर की। जिसने पूरी दुनिया को चकित कर दिया। जिसके कारण पूरी दुनिया की कंपनिया भारत में इंवेस्टमेंट करने के लिए आ रही है। यह बात केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने डाम कोठी में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि 60 साल में भारत 2 ट्रिलियन से नीचे का भारत था। पांच साल में तीन ट्रिलियन पर ले गए। मोदी सरकार का अगला लक्ष्य पांच साल में पांच ट्रिलियन पर ले जाना है। नोटबंदी और जीएसटी लागू कर देश में कई बेहतर कार्य किए। बैंकों का एकीकरण करने का एक अच्छा कार्य किया। दस बैंकों को चार बैंको में मिला दिया। बैंकिंग सेक्टर जो ऊपर से फिट था अंदर से खंगाल दिया था। बैंकों में करीब 60 हजार करोड़ का एनपीए था। मोदी सरकार ने एक बार फिर बैकिंग सेक्टर को मजबूत किया है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मोदी सरकार की बीते पांच साल की उपलब्धियों का बखान किया और अगले लक्ष्यों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि 11 करोड़ लोगों को रोजगार दिया गया। जो खाता 90 दिनों में एनपीए हो जाता था। उसको बढ़ाकर 180 दिन कर दिया गया है। देश को ऊंचाईयों पर ले जाने के लिए सरकार प्रयासरत है। हाउसिंग सेक्टर के लिए 20 हजार करोड़ की मदद की है। प्रधानमंत्री आवासीय योजना में 2 लाख ,7 लाख और 20 लाख त​क के मकान पर ब्याज दरें 5 प्रतिशत से कम होगें। ​दुनिया में टैक्स ट्रैड वॉर्ड चल रहा है। 2014 में कॉर्पोरेट ट्रैक्स 30 प्रतिशत था। जोकि अब ट्रैक्स को कम करके 22 प्रतिशत पर लाये है। विश्व का औसतन 23.79, एशिया का 21.09, चीन का 25, ब्राजील का 34, कोरिया का 25 है। 1 अक्टूबर 2019 से सारे ट्रैक्स को हटाकर एक ट्रैक्स कॉर्पोरेट ट्रैक्स 15 प्रतिशत होगा। इस के कारण आने वाले दिनों में पुरी दुनिया में इन्वेसटमेंट की ओर होेगा। इस ट्रैड वॉर्ड​ में चाईना नहीं होगा। मोदी ने एक सर्जिकल स्टाइक तो दुश्मनों के लिए की। लेकिन दुनिया में टैक्स की सर्जिकल स्टाइक करके सबको चकाचौंध में डालने का कार्य किया है। इसके कारण जो ट्रैड वार होगा उसमें हम पुरी दुनिया की कंपनियों को भारत में आमंत्रित करे रहे है। ट्रैक्स कम होंगे तो कम्पनियां निवेश कर सकेंगी। नौ​करियों का सजृन होगा। जीडीपी में बढ़ोत्तरी होगी। बैंकों को मजबूत कर रहे है। एमएससेमी को प्राइवेट सैक्टर में डाला और उन्हे छूट भी दिया। कॉर्पोरेट, हांउसिंग सैक्टर के लिए छूट दिया। अब 400 जिलों में फाइनेंशियल इन्क्लूजन के लिए माश बैंक लॉन का एक सिलसिला चालू रखेगें जिसके कारण फाइनेंशियल इन्क्लूजन होगा। उत्तराखंड में भी रोजगार के लिए अवसर पैदा होंगे। लेकिन जब पत्रकारों ने देश में युवाओं के बेरोजगारी के हालातों को लेकर सवाल पूछे जो केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जवाब देने से बचते रहे। उन्होंने नौकरी के सवाल पर पूरी तरह से मुंह पर ताला जड़ लिया। प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष जयपाल चौहान, विकास तिवारी, नरेश शर्मा, रोहित साहू, लव शर्मा, संजय सहगल व तमाम भाजपाईयों ने उनका स्वागत किया।