वैज्ञानिक अनुसंधान प्रतियोगिता का किया गया शुभांरभ




Listen to this article

सोनी चौहान
हरिद्वार के रोशनाबाद पुलिस लाइन में वैज्ञानिक अनुसंधान/फोटोग्राफी/ वीडियोग्राफी/ एंटी सबोटाज/ कंप्यूटर/ स्वान प्रतियोगिता 2020 का शुभारंभ एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस द्वारा किया गया। यह प्रतियोगिता 5 फरवरी से 7 फरवरी तक चलेगी। इस पुलिस प्रतियोगिता में राज्य की जनपद/वाहनियों/इकाइयों की 19 टीमों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है।
इस पुलिस प्रतियोगिता का समापन 7 फरवरी 2020 को पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल अजय रौतेला द्वारा किया जायेगा। सम्पूर्ण प्रतियोगिता में जनपद की 19 टीमों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा हैं।

पुलिस प्रतियोगिताओ के खेल कलैण्डर के क्रम में जनपद हरिद्वार को इस वर्ष अन्तर जनपदीय पुलिस/वाहिनी वैज्ञानिक अनुसंधान/फोटोग्राफी/विडियोग्राफी /एण्टीसबोटाज कम्पयूटर/श्वान प्रतियागिता 2020 का दायित्व प्राप्त हुआ है।  इस प्रतियोगिता में क्रमशः विधि विज्ञान लिखित में हैण्डलिंग व पैकिंग,  क्राईम इन्वेस्टीगेशन, रूलस प्रोसीजर एवं कोर्ट जजमेन्टस मैडिकोलीगल, अंगूली चिन्ह, फोटोग्राफी,  हुलिया बयान, निरीक्षण घटनास्थल, प्रोफेशनल फोटोग्राफी, विडियोग्राफी, कम्पयूटर इवेन्ट प्रथम (लिखित), कम्पयूटर इवेन्ट द्वितीय (टाईपिंग), कम्पयूटर इवेन्ट तृतीय एण्टी सबोटाज, प्रयोगात्मक एवं मौखिक डाॅग स्क्वायड से सम्बन्धित प्रतियोगिता सम्पादित की जायेगी।