टोल प्लाजा के सुरक्षा अधिकारी मनिन्दर विहान बांट रहे जरूरतमंदों को खाना




Listen to this article

संजीव शर्मा
मेरठ। लॉक डाउन के चलते ऐसे सैकड़ों गरीब मजदूर और उनके परिवार के लोग हैं जिन्हें दो वक्त की रोटी का जुगाड़ नहीं हो रहा है। काम बंद होने से ऐसे लोग मजदूरी नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में टोल प्लाजा के अधिकारी और कर्मचारी भूखे जरूरतमंदों को रोटी दे रहे हैं।


गुरूवार को भी टोल प्लाजा के सुरक्षा अधिकारी मनिन्दर विहान ने अन्य कर्मचारियों के साथ उन लोगों के बीच जाकर खाना बांटा जो भूखे थे। ऐसे लोगों के बीच खुद जाकर खाना बांटने का काम मनिन्दर विहान और उनकी टीम कर रही है।

रूट आपरेशन डायरेक्टर पंकज चौधरी और बलराज चौधरी अपने यहां रोजाना करीब 300 खाने के पैकेट जरूरतमंदों को बांटने के ​लिए बना रहे हैं।

मनिन्दर विहान ने बताया कि उनकी टीम लगातार जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने का काम कर रही है। गुरूवार को भी हाइवे पर सड़कों के किनारे रह रहे लोगों को खाना पहुंचाने का काम किया गया।


इसके अलावा ऐसे मजदूरों को भी खाना दिया गया जो कहीं मजदूरी न मिलने से परेशान घूम रहे हैं। मनिन्दर विहान ने बताया कि लॉक डाउन तक जरूरतमंदों तक खाना उपलब्ध कराने का कार्य जारी रखा जाएगा।