नवीन चौहान.
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सप्तसरोवर, हरिद्वार में विश्व हिंदू परिषद के केन्द्रीय मार्गदर्शक मंडल उपवेशन में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने साधु संतो का आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ उपासना का केंद्र एवं भावना का विषय है।
उन्होंने कहा कि हरिद्वार कुंभ दिव्य, भव्य और सुंदर हो इसके लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किए गए हैं। कुंभ में आने वाले संत समाज, अखाड़ों एवं श्रद्धालुओं के भव्य स्वागत के लिए स्नान पर्वों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि कुंभ में कोविड गाइडलाइन का भी पूरा पालन हो।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि हरिद्वार में होने वाले अगले कुंभ के लिए 2010 एवं 2021 कुंभ के अनुसार चिन्हित भूमि के अनुरूप अखाड़ों, शंकराचार्यों, महामंडलेश्वर और संत समाज के लिए अभी से भूमि चिन्हित की जाएगी। इसके लिए डिजिटल प्रक्रिया अपनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि शपथ लेने के बाद मैंने सबसे पहले हरिद्वार कुंभ की बैठक ली। शिवरात्रि के स्नान पर्व पर हरिद्वार कुंभ में संतों का आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।
- निर्जला एकादशी स्नान पर्व पर धर्मनगरी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद
- केतन लाल को न्याय दिलाने सड़क पर उतरा ल्वार्खा गांव, हजारों लोगों ने निकाला कैंडल मार्च
- डीएवी पब्लिक स्कूल, देहरादून में तीन दिवसीय शिक्षक-प्रशिक्षण कार्यशाला का भव्य समापन
- डीएवी विद्यालयों में तीन-दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन
- शिक्षकों ने कार्यशाला में सीखा कैसे करें बच्चों में प्रेम व सहयोग के भाव उत्पन्न



