नवीन चौहान
पति की किसी बात से नाराज होकर एक महिला गंगनहर में कूद गई। महिला को गंगनहर में कूदते देख उसका मामा ससुर भी उसे बचाने के लिए नहर में कूद गया। लेकिन पानी के तेज बहाव में दोनों ही बहने लगे। बाद में पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला।
रानीपुर पुलिस के मुताबिक सलेमपुर महदूद की नेहरू नगर कालोनी निवासी विनीता की अपनी पति सुनील से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। पति की बात से नाराज महिला सलेमपुर में लोहे के पुल पर पहुंची और गंगनहर में छलांग लगा दी। महिला को गंगनहर में कूदता देखकर उसे बचाने के लिए महिला का मामा ससुर भी गंगनहर में कूद गया।
लेकिन दोनों ही पानी के बहाव में बहकर डूबने लगे। इसी दौरान सलेमपुर पिकेट पर तैनात आरक्षी साजिद ने इसकी सूचना सिटी कंट्रोल रूम को दी। जिस पर चौकी औद्योगिक क्षेत्र प्रभारी प्रवीन रावत मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से किसी तरह महिला व उसके मामा ससुर को गंगनहर से सुरक्षित बाहर निकालकर बचाया। दोनों को हालत फिलहाल ठीक है। कोतवाल कुंदन सिह राणा का कहना है कि महिला को समझा बुझाकर वापस परिजनों के साथ घर भेज दिया गया है।
- जिला अस्पताल हत्याकांड का मुख्य आरोपी विकास 12 घंटे में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
- जीआईसी अल्मोड़ा का खेल मैदान होगा विकसित, डीएम अंशुल सिंह ने किया निरीक्षण
- विधानसभा चुनाव की तैयारियों में गैरहाजिर अधिकारियों को नोटिस, DM अंशुल सिंह ने परखी तैयारियां
- प्रवासी उत्तराखण्डियों के अनुभव और सामर्थ्य से विकास को मिलेगी नई गति: मुख्यमंत्री
- सीएम योगी के मेरठ दौरे को लेकर Ssp ने सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों के साथ की डी-ब्रीफिंग, दिए कड़े निर्देश

