चार सौ रूपये का पेट्रोल भरवाकर फरार हुआ बाइक सवार




Listen to this article

नवीन चौहान.
हरिद्वार में दिनदहाड़े एक बाइक सवार पेट्रोल पम्प के संचालक को चार सौ रूपये का चूना लगाकर चला गया।

यह घटना जियोपोता स्थित पेट्रोल पम्प की है।

जानकारी के अनुसार यहां शुक्रवार की सुबह करीब 7 बजे एक बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे। उन्होंने यहां से बाइक में चार सौ रूपये का पेट्रोल भरवाया।

पेट्रोल भरवाने के बाद ये दोनों युवक सेलमैन को बिना पैसे दिये फरार हो गए।

वहां मौजूद कर्मचारियों ने शोर मचाकर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह हाथ नहीं आए।