मेरठ।
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवम् प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ के कृषि महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने दिनांक 16/06/2023 को अप्पू एन्कलेव कॉलोनी में जाकर ‘योग के लाभ’ नामक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया।
छात्र-छात्राओं ने ताली बजाकर लोगों को एकत्रित किया व पार्क में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। उन्होंने विभिन्न योगाासन कर दिखाए व उनके लाभ के बारे में भी विस्तार से बताया। अप्पू एन्कलेव कॉलोनी के अध्यक्ष सुमनेश सुमन ने भी छात्रों का उत्साहवर्धन किया।

अध्यक्ष ने कहा कि छात्रों के इस प्रयास से कॉलोनीवासी जरूर लाभान्वित होंगे। कालोनी के लोगों का प्रयास होगा कि वह योग को अपनी नियमित दिनचर्या में शामिल करें।
राष्ट्रीय सेवा योजना के अधिकारी डा0 अर्चना आर्या, डा0 वी0 के0 सिंह तथा नोडल अधिकारी डा0 आर0 एस0 सेंगर ने कॉलोनी वासियों का धन्यवाद दिया। इस नुक्कड़ नाटक का आयोजन योग महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया।
- जिला जज, डीएम और एसएसपी ने किया राजकीय सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण
- मुनीष सैनी के रक्षा सूत्र कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, मातृशक्ति का मिला अपार स्नेह
- बाबा बिहारीदास मंदिर में लाखों की चोरी, दान पात्र का ताला तोड़कर चुरायी नकदी, DBR भी ले गए
- 28 अगस्त को हर्षोल्लास के साथ मनाएं रक्षा बंधन का पर्व, चंद्र ग्रहण का नहीं है कोई असर
- SSP नवनीत भुल्लर के सख्त निर्देश, शवों की जांच में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था करें कड़ी








