नवीन चौहान.
हल्द्वानी में होटल कारोबारी अंकित चौहान की सांप से डसवाकर हत्या करने के मामले में फरार चल रही मुख्य आरोपी माही और उसके प्रेमी दीपू कांडपाल को पुलिस ने रुद्रपुर से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी होने पर आईजी नीलेश आनंद भरणे ने प्रेसवार्ता कर यह जानकारी दी।
आईजी नीलेश आनंद भरणे ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि अभी हत्याकांड के आरोपी नौकर और नौकरानी फरार हैं। बताया कि इस मामले में सपेरे को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
प्रेसवार्ता में पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दीप कांडपाल भी माही का प्रेमी है। अंकित चौहान को रास्ते से हटाने के लिए दोनों ने मिलकर हत्या की योजना बनाई थी। साजिश में माही ने अपने नौकर हैदरगंज पीलीभीत (यूपी) निवासी राम अवतार और उसकी पत्नी ऊषा देवी को भी शामिल किया था।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार नौकर और नौकरानी की भी हत्या कर दी जाएगी। बतादें अंकित चौहान का शव कार में मिला था। शव पर सांप के काटने के निशान थे, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण सांप का काटना आया था। मामला संदिग्ध होने पर पुलिस ने केस के खुलासे के लिए दिनरात एक की। जिसके बाद पुलिस ने कड़ी जोड़ी और सपेरे को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया।

- केपीएस बॉक्सिंग अकादमी के मेधावी बॉक्सरों का फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत
- भाजपा मंडल अध्यक्ष ने शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर किया जनसंपर्क
- मेरठ परिक्षेत्र में ‘मिशन शक्ति 6.0’ अभियान तेज, डीआईजी ने दिए सुरक्षा के कड़े निर्देश
- भीषण हादसे में लापरवाही बरतने पर SSP ने दो चौकी प्रभारियों को किया लाइन हाजिर
- पल्लवपुरम के कोटपाल अस्पताल में लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 50 से अधिक मरीजों के स्वास्थ्य की हुई जांच


