महिलाओं ने संत पर बोला ईटों से हमला, जानिये पूरी खबर












Listen to this article

नवीन चौहान

कनखल क्षेत्र की एक कालोनी की आधा दर्जन महिलाओं और पुरूषों ने एक संत पर प्राणघातक हमला बोल दिया। सभी महिलाओं ने संत को गाली गलौज करते हुये ईटों से प्रहार किये। जिससे संत गंभीर रूप से लहूलुहान हो गये। संत ने किसी तरह वहां से निकलकर अपनी जान बचाई और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने संत को सुरक्षा दी। पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। पुलिस को मुकदमा दर्ज कराने के लिये तहरीर दे दी है। घटना कनखल क्षेत्र की है।

IMG_20171111_214922

कनखल के रामकृष्ण मिशन रोड के समीप एक कालोनी में स्वामी महेश्वरानंद का सरस्वती आश्रम है। इस आश्रम के गेट को लेकर कालोनी के लोगों ने स्वामी का विवाद चल रहा है। शुक्रवार की देर शाम को संत महेश्वरानंद गेट के अपने आश्रम में प्रवेश कर रहे थे। इसी दौरान करीब आधा दर्जन महिलाओं ने स्वामी महेश्वरानंद को गाली गलौज करनी शुरू कर दी। इससे पहले की स्वामी महेश्वरानंद कुछ समझ पाते महिलाओं और कुछ पुरूषों ने उनपर ईट फेंकनी शुरू कर दी। ईट स्वामी महेश्वरानंद के सिर और शरीर के दूसरे हिस्सों पर जाकर लगी। महिलाओं के एकाएक हमले से घबराकर संत ने किसी तरह भागकर अपनी जान बनाई। संत ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कनखल थाना प्रभारी अनुज सिंह पुलिस बल के साथ आश्रम पहुंच गये। घायल ने मेडिकल कराकर पुलिस को तहरीर दे दी है। कनखल एसओ ने बताया कि तहरीर में आरोपी मालती देवी, पल्लवी, विमला रावत,रामगोपाल व कई अन्य अज्ञात के नाम है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।