आरूषि ने संभाली पिता की चुनावी कमान, बोलीं इस बार होगी बम्पर जीत




नवीन चौहान
हरिद्वार। हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डा. रमेश पोखरियाल निशंक के चुनाव की कमान उनकी सुपुत्री आरूषि पोखरियाल निशंक ने संभाल ली है। वह पिता के चुनाव प्रचार में जुट गई हैं और जन समर्थन जुटा रही हैं।
नामांकन करने से पूर्व सोमवार को बेटी आरूषि निशंक अपने पिता और भाजपा प्रत्याशी डा. रमेश पोखरियाल निशंक के साथ दिखी। वह अपने पिता के चुनाव लड़ने को लेकर बेहद उत्साहित है। उन्होंने इस बार भी भाजपा की बम्पर जीत का दावा किया है। न्यूज 127 से बातचीत करते हुए आरूषि पोखरियाल निशंक ने कहा कि इस बार भाजपा 2014 के चुनाव से अधिक सीटों पर विजय प्राप्त कर केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मजबूत सरकार बनाएगी। आरूषि ने कहा कि हरिद्वार से उनके पिता को जनता का अपार स्नेह मिला है। जब वे मुख्यमंत्री थे तब भी उन्हें जनता ने उन्हें अपना प्यार दिया। सांसद रहते हुए भी क्षेत्र की जनता का उन्हें स्नेह मिला। उनके द्वारा सांसद रहते हुए क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों से जनता खुश है और इस बार भी उन्हें और अधिक मतों से विजयी बनाकर लोकसभा भेजने का कार्य जनता करेगी। कहा कि हरिद्वार ही नहीं प्रदेश की पांचों सीटों पर भाजपा का परचम लहराएगा। और केन्द्र में भी मोदी के नेतृत्व में मजबूत सरकार बनेगी। कहा कि जो कार्य विगत पांच वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में हुए है। वह कांग्रेस के करीब साठ वर्ष के शासन काल में नहीं हुए। कुछ लोग कांग्रेस के साठ वर्ष के कार्य की तुलना पांच वर्ष के कार्यों से कर रही है, जो उचित नहीं है। जो कार्य प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हुए है। उससे देश जहां आर्थिक शक्ति के रूप में उभरा है वहीं विदेशों में भी भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। ऐसे में देश की जनता भाजपा को पुनः केन्द्र की सत्ता सौंपने का मन बना चुकी है और जनता के आशीर्वाद से केन्द्र में भाजपा पुनः अपना परचम लहराएगी।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *