Parliament case: संसद मामले में फरार मास्टर माइंड ललित झा ने किया समर्पण




नवीन चौहान.
संसद की सुरक्षा में चूक के मामले में पुलिस ने कई और खुलासे किये हैं। इस घटना का मास्टरमाइंड ललित झा भी पुलिस के पास पहुंच गया है, उसने खुद दिल्ली पुलिस के सामने समर्पण किया है। इस बात की जानकारी दिल्ली पुलिस ने दी है। अब पुलिस अधिकारी आरोपी ललित से पूछताछ कर रही है।

आरोपी ललित घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। ललित को ही इस घटना में मास्टर माइंड बताया जा रहा था। संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले पुलिस ने इससे पहले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

सूत्रों की मानें तो आरोपियों का अभी तक किसी भी संगठन से जुड़े होने की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। आरोपी सागर शर्मा और मनोरंजन ने संसद भवन में जाने के लिए पास का इंतजाम किया था। पुलिस ने बताया कि ये सभी आरोपी सोशल मीडिया ग्रुप भगत सिंह फैन क्लब से जुड़े हुए थे।

आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। भारतीय दंड संहिता की धारा 120 बी, 453, 153, 186, 353 और यूएपीए की धारा 16 और 18 के तहत पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *