नवीन चौहान
हरिद्वार के एक कांप्लेक्स में अजगर आने से हड़कंप मच गया। अजगर को देखते ही लोग चिल्लाने लगे। कुछ ने वीडियो बनानी शुरू कर दी। जिसके बाद वन विभाग के कर्मचारियों को सूचना दी गई। जिसके बाद वन विभाग की टीम अजगर को पकड़कर ले गई। अजगर हरिद्वार तहसील के सामने त्यागी कांप्लेक्स में आया था।