न्यूज 127, अल्मोड़ा।
सावन माह के उपलक्ष्य में महिला कल्याण संस्था की ओर से बुधवार को सिद्ध नौला मंदिर, पल्टन बाजार से नंदा देवी मंदिर तक भव्य शिव भजन यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल महिला श्रद्धालुओं ने पूरे मार्ग में भोलेनाथ के जयघोष और शिव भजनों से नगर को भक्तिमय बना दिया।
करीब 15 टीमों ने यात्रा में भाग लिया। महिलाएं पारंपरिक शिव भजनों पर नृत्य करती हुई सिद्ध नौला मंदिर से मुख्य बाजार होते हुए नंदा देवी मंदिर पहुंचीं। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ सामूहिक भजन-कीर्तन किया। यात्रा के दौरान नगर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया और जलपान की व्यवस्था की गई। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल, धर्म जागरण समन्वय और विक्टोरिया क्लब की ओर से शिव भक्तों का स्वागत किया गया।
यात्रा में संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल के साथ पुष्पा सती, ममता चौहान, चंद्रा अग्रवाल, दीपा सतीश जोशी, अंजू अग्रवाल, अनुराधा अग्रवाल, दीपा जोशी, मीता उपाध्याय, आशा पंत, आशा कर्नाटक, अनीता रावत, रेखा चौहान, सुनयना मेहरा, सरला बिष्ट समेत बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं। संस्था ने बताया कि सावन मेले के तहत गुरुवार को विभिन्न सांस्कृतिक एवं धार्मिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
इस दौरान मनोज सिंह पवार, वंदना वर्मा, दीप चंद्र जोशी, मनु गुप्ता, नीरज थापा ‘बिट्टू’, गणेश जोशी ‘गुड्डू’, अरविंद जोशी, सुनील कुमार यादव, अनिल वर्मा, विकास फर्तियाल, अभय अधिकारी, मयंक फर्तियाल, गगन पंत, अतुल साह और सुधीर गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे।


