पुलिस दे रही ज्ञान नशे के कई दुष्परिणाम, जानिए पूरी खबर




अनुराग गिरि 

बागेश्वर। उत्तराखंड पुलिस स्कूली बच्चों को नशे की लत से दूर रहने के लिये जागरूक कर रही है। पुलिस स्कूलों में जाकर बच्चों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दे रही है। इसके अलावा यातायात नियमों की बारीकियों को समझा रही है। बागेश्वर सीओ महेश चंद्र जोशी ने राजकीय इंटर कॉलेज कार्कीनगर धरमनगर के स्कूली बच्चों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी।

drunk 2
डीजीपी अनिल रतूड़ी ने प्रदेश पुलिस को युवाओं को नशे से दूर रखने के निर्देश जारी किये है। उनके निर्देशों के अनुपालन में सीओ महेश चंद्र जोशी ने राजकीय इंटर कॉलेज में बच्चों को समझाया। उन्होंने बच्चों को बताया कि नशे से एक व्यक्ति नहीं पूरे परिवार का जीवन खराब होता है। नशा करने वाले बच्चों का स्वास्थ्य खराब होता है। इसके अलावा नशा करने से भविष्य चौपट हो जाता है।

drunk 4

उन्होंने बताया कि नशा मानसिक और शारीरिक दोनों तरीके से प्रभाव डालता है। नशे में मनुष्य की सोचने और समझने की क्षमता खत्म हो जाती है। उन्होंने बच्चों को समझाया कि अगर घर में कोई बड़ा व्यक्ति नशा करता है तो उसे भी नशा छोड़ने के लिये प्रेरित किया जाये। नशे के कारण कई घर बर्बाद हो चुके है। सीओ महेश चंद्र जोशी ने नशे से होने वाले कई अनुभवों को बच्चों के साथ सांझा किया।

drunk 3

बच्चों ने पूरे मनोभाव से उनकी बातों को सुना और जीवन में चरितार्थ करने का संकल्प किया। इस दौरान स्कूली अध्यापक और सभी बच्चे मौजूद रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *