संजीव शर्मा
उत्तर प्रदेश में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। योगी सरकार ने यूपी के 15 जिलों को आज रात 12 बजे से अगामी 15 अप्रैल तक पूरी तरह बंद करने का निर्णय लिया है। जिन जिलों को सील करने का निर्णय लिया गया है उन्हें पूरी तरह सील न कर केवल उन्हीं स्थानों को सील किया जाएगा जहां कोरोना पॉजिटिव संभावना के चलते हॉट स्पॉट है। चयनित सभी जिलों में हॉट स्पॉट तय कर लिये गए हैं। आज से ही सरकार के दिशानिर्देशानुसार उनमें प्रभावी कार्रवाई शुरू हो जाएगी। सील किये गए इलाकों के एक एक घर को सैनेटाइज किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की टीम यहां लगातार निगरानी कर लोगों के स्वास्थ्य का हाल जानेगी। सैनेटाइज करने के लिए फायर बिग्रेड की टीम को भी लगाया गया है। स्थानों को सील किया जाएगा वहां किसी तरह की भी आवाजाही नहीं हो सकेगी। इन इलाकों में जरूरी सामान लोगों के घरों तक पहुंचाया जाएगा। यूपी में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 343 हो गई है।
इन जिलों के हॉट स्पॉट होंगे सील
1. लखनऊ
2. आगरा
3. गाजियाबाद
4. गौतमबुद्ध नगर
5. कानपुर
6. वाराणसी
7. शामली
8. मेरठ
9. बरेली
10. बुलंदशहर
11. फिरोजाबाद
12. महाराजगंज
13. सीतापुर
14. सहारनपुर
15. बस्ती