bjp haridwar के मेयर दावेदार ओमप्रकाश बड़ा चेहरा, सुनिये उनकी जुबानी




नवीन चौहान, हरिद्वार। नगर निगम के निकाय चुनावों को लेकर भाजपा की ओर से ओमप्रकाश जमदग्नि प्रबल दावेदार के तौर पर उभर रहे हैं। संघ परिवार की पृष्ठभूमि से जुड़े ओमप्रकाश जमदग्नि पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक के बेहद खास करीबियों में से एक हैं। उनकी पकड़ भाजपा हाईकमान में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से हैं। व्यापार मंडल की राजनीति के अलावा शिक्षा, चिकित्सा से जुड़े लोगों के अलावा जनता से उनका सीधा संवाद है। जनता के काम कराने में भी ओमप्रकाश का कोई सानी नहीं है। उन्होंने हरिद्वार नगर निगम को श्रेष्ठ नगर निगम का दर्जा दिलाने का खाका अपने मस्तिष्क में बनाया हुआ है। वह एक विजन के तौर पर नये परिसीमन के बाद हरिद्वार के ग्रामीण क्षेत्रों का विकास करने की योजना उन्होंने बनाई हुई हैं। वही नगर निगम के वर्तमान मेयर मनोज गर्ग जोकि कैबिनेट मंत्री व हरिद्वार विधायक मदन कौशिक के करीबी है उनकी राह में भाजपा के ही एक दूसरे कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज रोढ़ा बन गये है।15978099_389193854746377_3581915230870285699_n

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के आश्रम की दीवार गिराने का खामियाजा मनोज गर्ग के मेयर का टिकट कटने के रूप में देखा जा रहा हैं। हालांकि मदन कौशिक का मजबूत हाथ वर्तमान मेयर मनोज गर्ग के कंधों पर है। हालांकि ओमप्रकाश जमदग्नि ने मेयर का टिकट लेने के लिये मैदान में ताल ठोंक दी है। वह लगातार जनता के संपर्क में है। उन्होंने अपने दिलों दिमाग में नगर निगम का मेयर बनने के बाद हरिद्वार नगर निगम को सर्वश्रेष्ठ नगर निगम का ताज दिलाने का खाका भी तैयार कर लिया है। फिलहाल वह परिसीमन के बाद नगर निगम क्षेत्रों में जुड़े गांवों के लोगों से संपर्क साध रहे है। अब देखना होगा कि आगामी निकाय चुनाव में मनोज गर्ग अपने टिकट को बचाने में कामयाब रहते है या भाजपा की ओर से दूसरे प्रबल दावेदार ओमप्रकाश जमदग्नि उनका टिकट काटकर बाजी मार लेते है।
ओम प्रकाश जमदग्नि का राजनैतिक परिचय23795782_196715277568566_3552790510494586003_n
हरिद्वार की राजनीति में भाजपा का बड़ा चेहरा ओमप्रकाश जमदग्नि एक जाना पहचाना नाम है। 80 के दशक में ओमप्रकाश जमदिग्न ने संघ की शाखाओं में जाना शुरू किया। साल 1985 में ओमप्रकाश जमदग्नि ने भाजपा ज्वाइन कर ली। 1986 से 89 तक तीन साल भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बनाये गये। साल 1986 में राम जन्म भूमि आंदोलन में ही ओमप्रकाश जमदग्नि ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस आंदोलन में उनको 40 दिन की मेरठ की बच्चा जेल में गुजारने पड़ें। इस आंदोलन ने ओमप्रकाश जमदग्नि ने सक्रिय भूमिका निभाई। जिसके बाद लगातार भाजपा को मजबूत बनाने का कार्य किया। भाजपा की ओर से भी ओमप्रकाश जमदग्नि को पूरा सम्मान दिया गया। विभिन्न राजनैतिक पदों का दायित्व समय-समय पर दिया गया।

जिसमें प्रमुख रूप से भाजपा के मंडल मंत्री, महामंत्री, उपाध्यक्ष, जिले का उपाध्यक्ष, प्रदेश के होटल कैटरिंग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बनाया गया। साल 2009 में हरिद्वार भाजपा के जिलाध्यक्ष के तौर पर ओमप्रकाश जमदग्नि को बड़ी जिम्मेदारी मिली। तीन साल तक जिलाध्यक्ष के पद पर रहने के दौरान ओमप्रकाश जमदग्नि ने हरिद्वार में भाजपा को मजबूत करने का कार्य किया। इसके बाद प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया और कोटद्वार जनपद का प्रभारी बनाया गया। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में हरिद्वार के भाजपा प्रत्याशी रमेश पोखरियाल निशंक के ओमप्रकाश जमदग्नि को चुनाव संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई। इस जिम्मेदारी को निभाने में भी वह खरे उतरे और निशंक करीब दो लाख बंपर वोटों से जीत कर लोकसभा पहुंचे। इस चुनाव को जीतने का श्रेय निशंक ने ओमप्रकाश जमदग्नि को देते हुये 14 विधानसभा क्षेत्र का मुख्य सांसद प्रतिनिधि बनाया। इसी के साथ प्रदेश की टीम में मीडिया सह प्रभारी, आजीवन सहयोग निधि का सदस्य, पौड़ी जिले और देहरादून ग्रामीण जिले के सदस्य के तौर पर ओमप्रकाश जमदग्नि भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।
हरिद्वार की सबसे बड़ी समस्याIMG-20180103-WA0307
भाजपा की ओर से मेयर के टिकट के लिये ताल ठोंक रहे भाजपा नेता ओमप्रकाश जमदग्नि से न्यूज127डॉट कॉम ने खास बातचीत की। जब उनके हरिद्वार नगर निगम के विकास के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि हरिद्वार की सबसे बड़ी समस्या पानी की निकासी हैं। जगजीतपुर, कनखल,ज्वालापुर, मध्य हरिद्वार, भूपतवाला और तमाम जगह पर बरसाती पानी की निकासी समस्या जस की तस है। सर्वप्रथम पानी की निकासी को ठीक करायेंगे। इसके बाद हरिद्वार की सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता पर रखेंगे। इसके अलावा हरिद्वार नगर निगम को एक बार फिर सर्वश्रेष्ठ नगर निगम का दर्जा दिलाकर रहूंगा। ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी प्लानिंग के तहत कार्य किया जायेगा। सीवरेज और पानी की समस्या को दूर किया जायेगा। अतिक्रमण हटाकर साफ सुथरा बनाया जायेगा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *