मंत्री मदन बोले अन्नु और भाजपा पार्षद ही कर सकते है हरिद्वार का कायाकल्प, जानिए पूरी खबर




नवीन चौहान, हरिद्वार।

भाजपा प्रत्याशी एकता गुप्ता के चुनाव प्रचार में सभा को संबोधित करते हुए केबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने भाजपा ही जनता का वास्तविक विकास कर सकती है। केंद्र की मोदी सरकार ने देश को असीम ऊंचाईयों पर पहुंचाया है। भाजपा की मेयर अन्नु कक्कड़ भाजपा के पार्षदों के साथ मिलकर ही नगर निगम क्षेत्र का कायाकल्प कर सकते है। हरिद्वार क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से किये जा रहे है। यदि हरिद्वार की जनता ने भाजपा सरकार पर भरोसा किया तो नगर निगम क्षेत्र एक आर्दश नगर निगम के तौर पर स्थापित होगा।
बुधवार को भैरो मंदिर कॉलोनी में वार्ड 25 की प्रत्याशी एकता गुप्ता के लिये जनता से वोट देने की अपील करने पहुंचे नगर विधायक और उत्तराखंड सरकार के केबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने जनता का दिल छू लेने वाले चुनावी वायदे किये। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि वह हरिद्वार का विकास का पहिया तेजी से चलाना चाहते है। इस पहिये को गति प्रदान करने का कार्य क्षेत्र की जनता करेंगी। यदि जनता ने भाजपा की मेयर प्रत्याशी अन्नु कक्कड़ और वार्ड 25 से एकता गुप्ता को भारी बहुमत से जिताकर नगर निगम सदन में भेजा तो हरिद्वार के विकास कार्यो में तेजी से परिवर्तन दिखाई देंगा। वही मेयर प्रत्याशी अन्नु कक्कड़ ने भी अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। वार्ड 25 की भाजपा प्रत्याशी एकता गुप्ता ने कहा कि वह पहली बार चुनाव मैदान में जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिये उतरी है। उन्होंने कहा कि वह जनता की समस्याओं को दूर करने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ेगी। सभा में उपस्थित क्षेत्रवासियों ने भाजपा को वोट देने का भरोसा दिया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष जयपाल चौहान, भाजपा महामंत्री विकास तिवारी सहित काफी संख्या में क्षेत्र की जनता उपस्थित रही।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *