भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का मंत्र, जानिए पूरी खबर




नवीन चौहान, 

हरिद्वार। BJP President Amit Shah  ने भाजपा की सोशल मीडिया टीम में उत्साह का संचार किया है। मोदी सरकार की चार साल की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का मंत्र डिजीटल टीम को दिया है। नमो एप का उपयोग करने के तरीके बताये है। इसके अलावा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 25 व्हाट्सएप नंबर को भाजपा हाईकमान तक भेजा जायेगा।


मोदी सरकार 2019 का लोकसभा चुनाव जीतने के लिये सोशल मीडिया को प्रभावी हथियार के रूप में प्रयोग करने जा रही हैं। देश के प्रत्येक नागरिक को मोदी सरकार की चार साल उपलब्ध्यिों को जनता तक पहुंचाने के लिये सोशल मीडिया टीम को बेहतर कार्य करने का ज्ञान दिया है। देहरादून के सर्वे चौक पर आईटीडीसी के कांफ्रेस हाॅल में भाजपा की सोशल मीडिया टीम को संबोधित करते हुये BJP President Amit Shah  ने मजदूरी और परिश्रम के बीच के अंतर को बारीकी से समझाते हुये कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा कि BJP 2019 में एक बार फिर लोकसभा चुनाव में भारी अंतर से जीत दर्ज करेंगी। इसके लिये सभी कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर से जुड़कर कार्य करना होगा। शासन-प्रशासन यदि बात नहीं सुन रहा है तो Namo App पर सूचित किया जाये। इसके साथ ही प्रत्येक विधानसभा से 25 स्मार्टफोन के नंबर हाईकमान तक पहुंचाये जाये।

जबकि प्रत्येक वार्ड से पांच स्मार्टफोन के नंबर दिये जाये। करीब 52 मिनट तक भाजपा की डिजीटल टीम को संबोधित करते हुये BJP President Amit Shah  लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के लिये मंत्र दिये। हरिद्वार जनपद के भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी सुमित भार्गव ने बताया कि हरिद्वार से 89 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया था। BJP President Amit Shah  से मिलने के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है। कार्यकर्ता पूरे मनोभाव से पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने में जुट गई है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *