न्यूज 127.
केदारनाथ विधानसभा के उपचुनाव को लेकर भाजपा की धड़कन बढ़ गई है। इस उपचुनाव का परिणाम प्रदेश में भाजपा की पकड़ को उजागर करेगा। प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास कार्यों का कितना असर जनता पर हुआ ये चुनाव के परिणाम तय करेंगे। इस चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद प्रदेश सरकार निकाय चुनाव को लेकर अगली रणनीति बनाएगी।
विपक्ष जहां भाजपा सरकार पर आरोप लगा रहा है कि भाजपा डरी हुई है, उसे अपनी हार का डर सता रहा है, इसीलिए वह निकाय चुनावों को कराने में हाथ पीछे किये हुए हैं। वहीं भाजपा का दावा है कि केदारनाथ विधानसभा उप चुनाव पार्टी प्रत्याशी भारी बहुमत से जीतेगा। संगठन का कहना है कि प्रदेश सरकार ने हर क्षेत्र में विकास कार्य कराए हैं, जनता इसे बखूबी जानती है। जनता ने सरकार के काम पर वोट किया है।
Kedarnath by-election के परिणामों पर टिकी भाजपा की नजर, बढ़ रही धड़कन


