भाजपा के प्रदेश महामंत्री ने भाजयुमो पदाधिकारियों के साथ गंगा पूजन कर किया दुग्धाभिषेक




नवीन चौहान
भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार के जन्मदिन पर हरकी पैड़ी पर युवा मोर्चा हरिद्वार के पदाधिकारियों की ओर से मां गंगा पूजा अर्चना का कार्यक्रम कराया गया। जिसमें अजेय कुमार ने मां गंगा की पूजा करते हुए दुग्धाभिषेक किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने महामंत्री संगठन की दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, प्रदेश महामंत्री हरजीत सिंह एवं रंजन बर्गली और कार्यक्रम संयोजक उज्ज्वल पंडित, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ नीरज पंत एवं जिलाध्यक्ष सचिन गुर्जर आदि ने उनकी दीर्घायु के लिए कामना की। प्रदेश महामंत्री हरजीत सिंह ने कहा कि उनकी नियुक्ति से युवाओं में जोश है और 2022 में सफल होंगे।

हरकी पैड़ी पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार का स्वागत करते हुए भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री हरजीत सिंह

कुंदन सिंह लटवाल का भूपतवाला में अनिरूद्ध भाटी के नेतृत्व में हुआ भव्य स्वागत
हरिद्वार में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन सिंह लटवाल का नगर निगम में भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी, पार्षद विनित जौली, अनिल वशिष्ठ के नेतृत्व एवं भाजपा युवा नेता विदित शर्मा, दीपांशु विधार्थी, रितेश वशिष्ठ के संयोजन में स्वागत समारोह जगदीश स्वरूप आश्रम में आयोजित किया गया। इस मौके पर स्वामी राममुनि जी महाराज से भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन सिंह लटवाल ने आशीर्वाद लिया।
प्रदेश अध्यक्ष कुंदन सिंह लटवाल ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार युवाओं के उत्थान व विकास के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। भाजयुमो प्रदेश की युवाओं की आवाज बनेगा। उन्हांेने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में युवा मोर्चे की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि कुंदन सिंह लटवाल व हरजीत सिंह के नेतृत्व में भाजयुमो प्रदेश की युवा शक्ति को संगठित करने मंे महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा।

भाजपा नेता भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन सिंह लटवाल का स्वागत करते हुए

भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष विदित शर्मा ने कहा कि जो भी कार्यक्रम प्रदेश नेतृत्व जारी करेगा उसे हरिद्वार जनपद में जोरशोर से क्रियान्वित किया जायेगा। इस अवसर पर स्वागत समारोह में मुख्य रूप से मुकेश पुरी, सीताराम बडोनी, सूर्यकान्त शर्मा, दीपक चैहान, आयुष सती, संजू प्रजापति, डॉ. नीरज पंत, नीरज शर्मा, राम अवतार, अंकुश भाटिया, दिव्यम यादव, मोहित अरयाल, श्यामसुंदर शर्मा, नीरज पाल, मनोज पाल, प्रदीप त्यागी, अनुपम त्यागी, संदीप गोस्वामी, संजय वर्मा, नामदेव, गगन नामदेव, अमित शर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *